ईसी मेंबरों ने उच्च शिक्षा मंत्री से की शिकायत
Dec 07 2020
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव से जेयू के अंदर चल रही गड़बडियों के संबंध में अवगत कराया। ईसी मेंबरों ने कहा कि अधिकारियों ने चार्ट बदलकर बीएससी चतुर्थ वर्ष परीक्षा जून 2019 फर्जी मार्कशीटें जारी कर दी। उसके बाद उन मार्कशीटों को निरस्त कर दिया। इस फर्जीवाड़े में अधिकारी मिले हुए हैं, उन्हें बचाया जा रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि हर मुद्दे की जांच कराई जाएगी, किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
उच्च शिक्षा मंत्री डा यादव जेयू के अकादमिक भवन का उद्घाटन करने के लिए आए थे। उससे पहले कार्य परिषद सदस्य शिवेंद्र सिंहए अनूप अग्रवाल,मनेंद्र सोलंकी व संगीता कटारे ने जेयू की समस्याओं को लेकर उनसे मुलाकत की। ईसी मेंबरों ने बताया कि जेयू के बीपीएड कोर्स को मान्यता नहीं है। फिर भी 100 प्रवेश कर लिए। इन विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जेयू स्थिति को स्पष्ट नहीं कर रही है। सरकार ने नगद भुगतान पर रोक लगाई है। किसी को कोई भी भुगतान किया जाएगा, वह चैक से जारी होगा, लेकिन जेयू में नगद पेमेंट किए जा रहे हैं।
पैमेंट की राशि लाखों रुपये में है। इसका रिकार्ड भी नहीं बताया जाता है। यह बड़ी आर्थिक गड़बड़ी चल रही है। इससे जेयू को काफी नुकासन हो रहा है। इसके अलावा जेयू के अंदर चल रही गड़बडिय़ों से भी अवगत कराया गया। मंत्री ने इन गड़बडिय़ों को संज्ञान में लेते हुए आश्वासन दिया कि इनकी जांच कराई जाएगी। किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
उच्च शिक्षा मंत्री ने किया पौधरोपण
ग्वालियर प्रवास पर आए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने जेयू परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर सहित अनेक भाजपा नेता और जेयू का स्टॉफ मौजूद रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









