गुरूनानक जयंती पर सजा कीर्तन दरबार

Dec 07 2020

ग्वालियर। श्री गुरु नानक दरबार फालका बाजार लश्कर ग्वालियर फालका बाजार गुरुद्वारे में श्री गुरु नानक जयंती का आयोजन श्री गुरु नानक दरबार फालका बाजार में साध संगत द्वारा श्री गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया गया गुरुद्वारे समिति के सेवादारों ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस पर साथ संगत द्वारा सर्वप्रथम सहज पाठ साहब का पाठ का भोग डाला तदुपरांत गुरुवाणी कीर्तन हुआ तत्पश्चात लंगर प्रसादी वितरण हुआ आयोजन में समिति के कुलवंत सिंह जुनेजा, मनजीत सिंह, रंजीत सिंह, अवतार सिंह, हरविंदर सिंह, हरपाल सिंह, गगनदीप, महिलाओं में दलजीत कौर, माता बलविंदर कौर ग्रंथि स्वर्ण सिंह अन्य साथ संगत ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी को गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजू पंडित ने दी।