तापमान की उल्टी चाल से दिसंबर में गर्मी का अहसास

Dec 07 2020

ग्वालियर। वैसे दिसंबर में तापमान में गिरावट आती है, लेकिन इस बार तापमान पारा उल्टी चाल चल रहा है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.6 दर्ज हुआ,जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सयस अधिक रहा। इससे सुबह ठंड गायब हो गई। सुबह 8 बजे के बाद गर्म कपड़े पहनने की जरूरत का अहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान मे बढ़ोतरी की संभावना जताई है। 
जम्मू कश्मीर से पश्चिम विक्षोभ गुजर रहा है। इस कारण राजस्थान के ऊपर एक चक्रवातीय घेर बन गया है। इस चक्रवातीय घेरे की वजह से उार पश्चिमी हवा शांत हो गई है। 
तीन दिन बाद बढ़ेगी ठंड 
पश्चिमी विक्षोभ 9 दिसंबर को गुजर जाएगा। इसके गुजर जाने के बाद चक्रवातीय घेरा भी कमजोर पड़ जाएगा। जिससे उत्तर पश्चिमी हवा का चलना शुरू होगा,यह हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर आएगी। इससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। कड़ाके की ठंड 10 दिसंबर के बाद दस्तक दे सकती है। दिसंबर का चौथे सप्ताह में तापमान काफी नीचे आ सकता है,जिससे रात में कंपाने वाली ठंड रहेगी। दिन में भी इसका असर रहेगा।