दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत 4 घायल

Dec 06 2020

भितरवार। पुलिस थाना क्षेत्र के डबरा भितरवार मुख्य सड़क मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें घटना स्थल पर एक युवक की मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक पर लेकर आए जहां उनका उपचार किया गया। वहीं उक्त घटना में मृत हुए 25 वर्षीय युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी अस्पताल लाया गया और परिजनों को सूचना दी गई।  रविवार की शाम लगभग 5 बजे आकाश जाटव(25) पुत्र गिरवर सिंह जाटव निवासी ठाठी महोबा थाना नरवर जिला शिवपुरी अपने दोस्त के यहां ग्राम जोरा थाना भितरवार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था जो, टेकनपुर बारात में शामिल होने के लिए अपनी बाइक पर एक युवक को बिठाकर जा रहा था। तभी वह मात्र भितरवार पुलिस थाने से 1 किलोमीटर दूर डबरा भितरवार मुख्य सड़क मार्ग स्थित विकास ढाबा के समीप ही पहुंचा था। कि तभी सामने से कमल सिंह जाटव (35) पुत्र देवी सिंह जाटव निवासी उचाड़ जिला दतिया अपनी पत्नी सुखदेवी एवं 28 वर्षीय राजेंद्र पुत्र कोक सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फूलपुर पुलिस थाना सीहोर जिला शिवपुरी अपने मामा के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी दोनों की बाइकों की तेज गति होने के कारण आमने-सामने आ जाने से टकरा गयी। जिसमें उक्त 25 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं उक्त घटना में 4 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्थल लाया गया मौके पर पहुंची पुलिस और हंड्रेड डायल घायलों को और मृतक के शव को मिला एक अस्पताल लेकर आई जहां परीक्षण उपरांत उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल परिसर में रखवा दिया गया वहीं मृतक युवक के परिजनों को घटना के संबंध में सूचना दी गई।