विधायक डॉ.सिकरवार ने कन्या विवाह के लिये दी आर्थिक सहायता

Dec 06 2020

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से 16 गरीब परिवारों को कन्या विवाह के लिए आर्थिक सहायता न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने आज न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी में भेंट की। 
विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने रविवार को ललितपुर कॉलोनी कार्यालय में वीरू आदिवासी निवासी आदिवासी मौहल्ला भीमनगर मुरार, अब्दुल अयूब निवासी ग्राम सिगोरा पोस्ट मोतीझील, रामबाबू झा निवासी लुढकन बाबा मंदिर के पास चन्द्रनगर कोटेश्वर मंदिर के पीछे, मदन कुषवाह निवासी गली नं.1 नाकाचन्द्रवदनी,अमर सिंह करपरिया निवासी बजरंग नगर नाकाचन्द्रवदनी, द्वारिका सोलंकी निवासी भीमनगर खाज भराई माता धर्मशाला नं.2 मुरार, आषाराम जम्हौरिया निवासी हरनामपुरा बजरिया संतोशी माता मंदिर ठाठीपुर, श्रीमती माया देवी मौर्य निवासी बड़वारी मौहल्ला कबीर आश्रम के पास नदी पार टाल मुरार, रमेश पाल मोहनीया निवासी नाकाचन्द्रवदनी बडे पुल के पास सत्यनारायण मंदिर के सामने, शाहरूख खान निवासी महलगॉव करौली वाली माता गली नं.3 सिटी सेन्टर, सोहनलाल वर्मा निवासी पिन्टू पार्क जडेरूआ रोड जाटव धर्मशाला के पास मुरार, सियाराम शाक्यवार निवासी सिंधिया नगर मल्टी के बगल से नीडम के पास, मुरली पाल निवासी राजीव नगर सुरेश नगर के पास ठाठीपुर, श्रीमती सुशीला बाथम निवासी तृप्ती नगर नेहरू हाई स्कूल के सामने नदी पार टाल मुरार, श्रीमती सुनीता बाथम निवासी गेरू वाला बंगला मुरार, पूरन खरे निवासी श्रीनगर कॉलोनी नदी पार टाल को आर्थिक सहायता प्रदान की। इन सभी परिवारों में आगामी दिनों में कन्याओं का विवाह है, ये सभी परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। आज विधायक डॉ. सिकरवार ने इन सभी परिवारों को ललितपुर कॉलोनी न्यास कार्यालय में बुलाया और सहायता राषि प्रदान की। डॉ. सिकरवार ने इन परिवारों को सहायता राशि भेंट करते हुये भरोसा दिलाया कि आपका भाई आपकी सेवा के लिए जीवन भर सम्र्पित रहेगा। इन 16 परिवारों ने डॉ. सिकरवार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये उनका स्वागत किया।
बाबा साहब की पुण्यतिथि पर पुश्प अर्पित किये
ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने आज ललितपुर कॉलोनी कॉग्रेस कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर डॉ. सिकरवार ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर कई प्रतिभाओं के व्यक्ति थे, वे राजनीतिज्ञ, न्यायविद, अर्थषास्त्री और समाज सुधारक थे। जिन्होने दलित समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लडी थी। डॉ. सिकरवार ने कहा कि बाबा साहब उस समय भारतीय समाज में व्याप्त अन्याय से लडऩे के लिए भावुक थे। डॉ. सिकरवार ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का मानना था कि आजादी का मतलब सिर्फ अधिकार पान भर नहीं है, इस हमारे संविधान में सरकार और नागरिकों के अधिकारों के साथ ही उनके कर्तव्यों का भी विस्तार से उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर डॉ. सिकरवार के साथ अवधेष कौरव, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुर्जर, के.के. शर्मा, महेश कुशवाह, अनूप शिवहरे, धीरेन्द्र जाटव, आजम खान, मानसिंह परिहार, शंकर गावरा, आषीश साहू, प्रेमसिंह तोमर, अभयकुमार सिंह, राजेन्द्र राठी, कौशलेश सिंह कुशवाह, भुवनेश सारस्वत, हिमांशु कीकन, देवेन्द्र भदौरिया आदि मौजूद रहे।