युवा मराठी मंच संस्था द्वारा मास्क एवम सेनेटाइजर का वितरण किया

Dec 06 2020

ग्वालियर। युवा मराठी मंच संस्था द्वारा रविवार को गश्त के ताजिया पर मास्क एवम सेनेटाइजर का वितरण किया गया, जहा मंच द्वारा 2000 मास्क एवम 200 सेनेटाइजर का वितरण हुआ, यहां उल्लेखनीय है कि मंच द्वारा प्रति रविवार यह कार्यक्रम का आयोजन शहर के विभिन्न स्थानों पर किया जाता है, यह कार्यक्रम कॉविड 19 जागरूकता अभियान के अन्तर्गत किया जाता है। कार्यक्रम के संस्था के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के अंत में शपथ ली गई की सभी लोग नियमित रूप से मास्क एवम सेनेटाइजर का उपयोग करेंगे। जब तक कि वैक्सीन उपलब्ध ना हो जाए, कार्यक्रम को अभी मास्क ही वैक्सीन हे अभियान के अन्तर्गत सम्पन्न किया जाता है। आज के कार्यक्रम में संस्था की ओर से संस्था अध्यक्ष विकास चंडोरकर, कार्यक्रम संयोजक मनीष गर्दे, मुकुंद लघाटे, अमर कुटे, आशुतोष कुंभाराजवाले, हिमांशु मोघे, प्रतीक घोड़के, आदित्य पित्रे, स्पर्श जोगलेकर, नाना पिंगले, सचिन गोठनकर, परिवर्तन साहू, सुमित कोटवाले एवम मंच के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।