दो बेटियों के विवाह पूर्व की गई गोद भराई की रस्म
Dec 06 2020
ग्वालियर। अखिल भारतवर्षीय दिगबर जैन महिला परिषद शाखा ग्वालियर के द्वारा नई सड़क स्थित तेरहपंथी धर्मशाला में दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह का महिला संगीत एवं गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें परिषद की सभी सदस्याओं ने लाल परिधान धारण कर भाग लिया। आयोजन का प्रारंभ संस्था की अध्यक्ष संगीता बडज़ात्या, सचिव संगीता सोगानी, कोषाध्यक्ष पूजा टोंग्या ने सभी सदस्याओं के कुमकुम की तिलक लगाकर स्वागत किया।
तद्पश्चात सभी महिलाओं ने गोद भरते हुए उपहार स्वरूप अनेक सामान दिऐ। यह थी कार्यक्रम संयोजक टीम इस आयोजन की प्रोजेट प्रभारी माधवी शाह, कार्यक्रम संयोजक साधना जैन, विनीता पाटोदी, संस्था की अध्यक्ष संगीता बडज़ात्या, उपाध्यक्ष विनीता गोधा, सचिव संगीता सोगानी, कोषाध्यक्ष पूजा टोंग्या, मिठु सेठी, उषा गोधा विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम में संस्था की सदस्याओं ने महिला संगीत का आयोजन करते हुए ढोलक की थाप पर गीत गाऐ, आयो रे शुभ दिन आयो रे...पर सोनल जैन, नविता जैन सहित अन्य महिलाओं ने डांस किया।
दोनों कन्याओं को मास्क एवं सेनेटाईजर किया गिफ्ट, कार्यक्रम में सभी सदस्याऐं मास्क लगाऐ हुई थीं एवं अनेक महिलाओं ने दोनों कन्याओं को सेनेटाईजर एवं मास्क भी भेंट किए।
जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में मदद करना महिला परिषद उद्देश्य है कार्यक्रम की प्रोजेट प्रभारी माधवी शाह ने बताया कि महिला परिषद के द्वारा पूर्त में भी ऐसे आयोजन किया जाते रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि जरूरत मंद कन्याओं के विवाह में हम सभी सदस्याऐं मददगार बनें।
यह दिया उपहार में सामान
अलमारी, सिलाई मशीन, डिनर सेट, सूटकेश, कबल, बिछु, ज्वेलरी सेट, एयर बैग, घड़ी, साडिय़ां, मेकअप किट, दूल्हे के कपड़े, चांदी का सामान,बेडशीट स्टील के बर्तन और भी कई जरुरत का सामान दोनों कन्याओं को उपहार में दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









