डा अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने मंत्री प्रद्युम्न सिंह साइकिल से पहुंचे

Dec 06 2020

ग्वालियर। बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। वहीं मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सुबह घर से साइकिल चलाकर फूलबाग पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान रास्ते में कई जगह उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना और आवेदन लेकर निराकरण का आश्वासन भी दिया।
बहुजन समाज पार्टी द्वारा  वैष्णो गार्डन में श्रद्धांजलि सभा  
बहुजन समाज पार्टी द्वारा बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्टी के पूर्व शहर उपाध्यक्ष सुमित गोलापूर्व ने बताया कि मुरैना लिंक रोड स्थित यादव धर्मकांटे के सामने वैष्णो गार्डन में सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
अजाक्स कार्यालय पर अंबेडकर को नमन किया  
मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ द्वारा रविवार को थाटीपुर स्थित अजाक्स कार्यालय पर अंबेडकर को नमन किया गया। रविवार को फूलबाग पहुंचकर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने डा भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।