डॉ.भीमराव अम्बेडकर को किया नमन
Dec 06 2020
ग्वालियर। संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा, कांग्रेस, बसपा के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अबेडकर पार्क पहुंचकर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सुबह से ही अबेडकर पार्क पर लोगों का पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था और दोपहर तक बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी और पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने अम्बेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहेब को पुष्पहार अर्पित कर नमन किया। इसी क्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा व अनेक नेताओं और विधायक डॉ.सतीश सिंह सिकरवार ने भी अबेडकर पार्क पहुंचकर डॉ.भीमराव अबेडकर को नमन किया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागिरकों ने भी अम्बेडकर पार्क पर डॉ.भीमराव अबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









