विधायक डॉ. सिकरवार ने किया सड़क निर्माण का निरीक्षण

Dec 05 2020

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कॉग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने शनिवार को नगर निगम के वार्ड क्रमांक 20 के सिद्धेश्वर नगर में बन रही सीमेन्ट कॉक्रीट सड़क का निरीक्षण किया और संबधित अधिकारियों को समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देष देते हुये कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होने मौके पर निर्माणाधीन सड़क का क्षेत्रीय नागरिकों और संबधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र की माताओं-बहनों ने डॉ. सिकरवार का तिलक लगाकर व पुश्पहार भेंट कर स्वागत किया।
यहां उल्लेखनीय है कि बीते रोज नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर डॉ.सिकरवार ने विकास व प्रगति के कार्यों को गति देने को कहा था। इसी क्रम में कई निर्माण कार्य षुरू होने जा रहे हैं। विधायक डॉ.सिकरवार ने सिद्धेश्वर नगर के रहवासियों के साथ बैठक कर अन्य समस्यायें भी जानी। बैठक में नागरिकों ने स्ट्रीट लाईट, सीवर एवं सफाई की समस्या से अवगत कराया। डॉ. सिकरवार ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं को निराकरण तत्परता के साथ कराया जायेगा। उन्होने चुनाव में मिले जनसमर्थन के लिये क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुये कहा कि आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिये सड़क से विधानसभा तक संघर्श करूॅगा।