मुख्यमंत्री ने किया स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए ग्वालियर का सम्मान
Dec 05 2020
ग्वालियर। स्वच्छता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले 56 नगरीय निकायों को सम्मानित करने के लिए आयोजित स्वच्छता सेवा सम्मान-2020 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा ग्वालियर नगर निगम के तत्कालीन प्रशासक एवं सेवानिवृत्त संभागायुक्त एमबी ओझा एवं अपर आयुक्त नगर निगम नरोत्तम भार्गव को सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में ग्वालियर नगर निगम को देश में 13वां, मध्य प्रदेश में 3 एवं संभाग में सबसे साफ शहर के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री चैहान ने इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हमें और अधिक मेहनत व लगन से स्वच्छता के कार्य में जुट जाना चाहिए जिससे अब हमारा मध्यप्रदेश स्वच्छता सर्वेक्षण की सभी श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकाय अपने से स्वच्छ शहर के साथ स्पर्धा करे और सबसे स्वच्छ शहर एवं निकाय बनकर प्रदेश का नाम देश व दुनिया में रोशन करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









