शहर की सड़कें जगमगाएंगी स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइट से

Dec 05 2020

ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम सीमा में लगभग 42 हजार स्ट्रीट लाइटें हैं जिनका रखरखाव,बिल का भुगतान नगर निगम द्वारा किया जाता है। अब स्मार्ट सिटी शहर की सभी सडकों को स्मार्ट एलईडी लाईट से रोशन करेगी। स्मार्ट सिटी नगर निगम के साथ मिलकर शहर की स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लाइट में परिवर्तित कर सीसीएमएस पद्वति पर संचालन करेगी। 
ग्वालियर स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा सरकारी संस्था ईईएसएल के साथ मिलकर जल्दी इस प्रोजेट की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत शहर की सभी सड़कों को स्मार्ट एलईडी द्वारा परिवर्तित किया जाएगा। जिसका मॉनीटरिंग सिस्टम स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंन्टर से जोडा जाएगा। इस परियोजना से कई तहत के लाभ होगें।