प्रोफेसर योगेन्द्र मिश्रा का निधन
Dec 05 2020
ग्वालियर। शिक्षाविद व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठनमंत्री प्रोफेसर योगेन्द्र मिश्रा का कल्याण हॉस्पिटल एमएलबी कॉलोनी में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से एलर्जी के अटैक से वे काफी परेशान थे। शुक्रवार की सुबह जब उनकी तबीयत बिगड़ी तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां आईसीयू में उपचार के चलते शनिवार देर रात 1:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
एसएलपी कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले प्रोफेसर डॉटर योगेंद्र मिश्रा एमएलबी कॉलेज, केआरजी कॉलेज, मुरार गल्र्स कॉलेज में 34 साल तक अध्यापन कार्य कराने के बाद सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद से वह लगातार सक्रिय रहे। छात्र जीवन से ही वे छात्र राजनीति से जुड़े रहे इस दौरान वे छात्र संघ के विभिन्न पदों पर रहे। बाद में भी विद्यार्थी परिषद से जुड़े एवं विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री के रूप में उन्होंने विद्यार्थी परिषद का कार्य काफी बढ़ाया।
जब वे कॉलेज में थे उस दौरान आपातकाल के लगने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। वे कई बड़े नेताओं के साथ जेल में रहे। जेल जाने के कारण लगभग 2 साल तक अदालती लड़ाई लडऩे के बाद फिर नौकरी पर आ पाए थे। राजनीतिक विद्वेष के कारण कांग्रेस के शासन काल में उनके स्थानांतरण भी किएगए। 74 साल के प्रोफेसर योगेंद्र मिश्रा को एक कड़क शिक्षक के रूप में भी जाना जाता था। वे सिद्धांतों से समझौता नहीं करते थे। यही कारण था कि एमएलबी कॉलेज में तत्कालीन प्राचार्य के लड़के को उन्होंने नकल करते हुए पकड़ा था। इस कारण उन्हें काफी समय तक परेशान किया जाता रहा लेकिन उन्होंने समझौता नहीं किया था। विभिन्न दायित्व के चलते उन्होंने विवाह नहीं किया।
वे पीडि़तों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे यही नहीं वह पशु और पक्षी प्रेमी भी थे। दिन भर के काम करने के बाद जब वे घर लौटते थे तो घर में रहने वाली बिल्लियां उनसे लिपट जाती थी ऐसा ही हाल घर के आसपास रहने वाले कुत्तों का भी था जो उन्हें देखते ही उनके पास दौड़कर चले आते थे। उनका जाना निश्चित रूप से इन सभी के लिए बहुत कष्ट कर रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









