उपायुक्त स्वास्थ्य ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

Dec 04 2020

ग्वालियर। उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान ने शुक्रवार को विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और जहां भी अनियमितताएं नजर आईं वहां खड़े होकर ना सिर्फ सफाई करवाई बल्कि सफाई कर्मियों को जमकर लताड़ लगाई।
निरीक्षण के दौरान वार्ड 35 की महिला सफाई मित्रों द्वारा अवगत कराया कि दूसरी पाली की दलेल मे कुछ महिलाओं को कार्य से छोड़ दिया जाता है। जिस पर उपायुक्त स्वास्थ्य द्वारा डलूएचओ को फटकार लगाई गई और हिदायत दी गई कि दलेल मे सभी उपस्थित सफाई मित्रों को लगायें।
शुक्रवार को उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड 33 में पूरन पुत्र हरलाल नियमित, सूरज पुत्र सुरेश विनियमित, सूरज पुत्र बाबू आउटसोर्स, विनीता पत्नि गनपत आउटसोर्स अनुपस्थित मिली। इसी प्रकार वार्ड 35 में राकेश पुत्र सीताराम विनियमित अनुपस्थित मिला। वार्ड 57 में कुल 50 सफाई मित्रों में से कोई भी सफाई मित्र अनुपस्थित नहीं मिला। इस प्रकार कुल 03 वार्डो मे 05 कर्मचारी अनुपस्थिति पाये गये। उपायुक्त स्वास्थ्य श्री चौहान ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।