दोपहर से पहले ही सर्दी का अहसास गायब
Dec 04 2020
ग्वालियर। नमी में बढ़ोतरी का बड़ा असर शहर के मौसम पर दिखाई दे रहा है, अब सुबह और रात में भी ठंड कम असर दिखा पा रही है, वहीं सुबह दस बजे के बाद तो तेज धूप फरवरी-मार्च जैसा अहसास करा रही है। इसके चलते दिन और रात के पारे में तीन गुना का अंतर हो गया है। जहां न्यूनतम पारा रात 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं कल अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस को पार गया।
ऐसे में दोपहर को तो कम से कम गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हो रही। शुक्रवार की सुबह कुछ समय हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दस बजे के बाद तेज धूप ने पैर पसारे तो फिर गर्मी ने अपनी जगह बनानी शुरु कर दी और 12 बजे से पहले ही हल्के गर्म कपड़े भी पसीना निकालने लगे। जिस धूप को सेंकने की तमन्ना लोगों के मन में थी, वहीं अब चुभन महसूस करा रही है। कुल मिलाकर इस मिले-जुले मौसम ने लोगों को सर्दी से जरूर राहत दी है, वरना नवंबर में हालात कुछ इस कदर बिगडऩे लगे थे कि दिसंबर और जनवरी की सर्दी की बात सोचकर भी कंपकंपी छूटने लगती थी।
हवा के ठहर जाने से आसमान पूरी तरह साफ रहा, वहीं सुबह हल्का कोहरा जरूर था, लेकिन धूप ने जमीन पर पैर पसारने शुरु कर दिए, फिर तो हालात टोटल बदल गए। धूप का लुत्फ लेने की इच्छा रखने वाले भी ज्यादा देर इसके सामने नहीं ठहर पाए। यह जरूर रहा कि सर्दी के कमजोर अहसास के चलते जनजीवन टोटल सामान्य रहा। इतना असर जरूर था कि जहां घर से बाहर सर्दी बेअसर सी थी, वहीं घर के भीतर इसका हल्का प्रभाव कायम रहा। यदि देर रात की बात करें तो पारा बढऩे के कारण लोगों को रात में भी गर्म कपड़े पहनकर सोने में परेशानी महसूस हो रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









