जनकार्यों में देरी पर विधायक हुए नाराज

Dec 04 2020

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने निगमायुक्त संदीप माकिन के साथ सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा के सभी वार्डो में गतिशील कार्यो की समीक्षा की एवं बंद पडे कार्यो को शीघ्र शुरू किये जाने की मांग की। जिन्हे आयुक्त द्वारा शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने का आदेश दिया। डॉ. सिकरवार ने अमृत योजना द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी संबधित अधिकारी से ली और कहा कि अमृत योजना के तहत कहां कब सीवर लाइन डाली गई? कहां पर डाली जाना है? शेष अधूरी कहां-कहां पड़ी है? उन्हें शीघ्र पूर्ण करें और जहां आवश्यकता होगी हमारे द्वारा अवगत कराने पर वहां पर भी सीवर लाइन डाली जाना चाहिए। जिससे सीवर लाइन की परेशानी से जूझ रही जनता को परेशानी से मुक्ति मिल सके।