नि:शुल्क मास्क किये वितरित
Dec 04 2020
ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए शहर मे 01 दिसंबर से 07 दिसंबर तक प्रतिदिन शहर के प्रमुख मार्गों पर नि:शुल्क मास्क वितरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में फूलबाग चौराहे पर मुख्य अतिथि राजीव सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी व डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नौटिया की उपस्थिति में नि:शुल्क मास्क वितरित किये गये। इस अवसर पर इलेट्रॉनिक व प्रिन्ट मीडिया से बात करते हुए लब सचिव राममोहन त्रिपाठी ने बताया कि रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दिसंबर माह को बीमारियों की रोकथाम व उपचार के लिए वृहद स्तर पर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में रोटरी क्लब ग्वालियर भी कोविड महामारी से रोकथाम के लिए सुरक्षित रहते हुए मास्क वितरण का कार्य कर रहा है।
इसके अलावा जनजागरूकता अभियान के तहत शहर के व्यस्ततम मार्गों एजी ऑफिस, जयेन्द्र गंज, फूलबाग, पड़ाव, बस स्टैण्ड व थाटीपुर में गैन्ट्री पर बैनर भी लगवाये गये हैं। इस अवसर पर क्लब सचिव राममोहन त्रिपाठी, राकेश शर्मा, कौशल साहू उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









