साहसी महिला का पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान
Dec 04 2020
ग्वालियर। दो दिसंबर को थाना इन्दरगंज क्षेत्र के सिंध विहार कॉलोनी में स्थित कपड़ा व्यवसाई के यहां लूट करने के इरादे से घर में घुसे बदमाशों से साहस के साथ मुकाबला करने वाली उनकी पत्नी श्रीमती प्रिया खटवानी सहित समाजसेवी राजीव चड्ढा एवं अभिषेक चड्ढा व शिवम् शर्मा का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा प्रशंसा-पत्र देकर समान किया तथा लूट के दोनों बदमाशों को पकडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर सभी की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। बदमाशों को पकडऩे में तत्परता दिखाने के लिये थाना प्रभारी इन्दरगंज शैलेन्द्र भार्गव को भी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम सतेन्द्र सिंह तोमर, थाना प्रभारी इंदरगंज शैलेन्द्र भार्गव सहित चेबर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









