नवागत डीआईजी अतुलकर ने किया पदभार ग्रहण

Dec 04 2020

ग्वालियर। नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज सचिन अतुलकर मोतीमहल स्थित डीआईजी कार्यालय में पहुंचकर प्रभारी डीआईजी/पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी से पदभार गृहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर मध्य पंकज पाण्डेय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।
एसपी ग्वालियर एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने नवागत डीआईजी ग्वालियर का बुके देकर स्वागत किया। पदभार गृहण करने के उपरान्त उन्होने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
तदुपरांत उन्होंने मीडिया से रूबरू होते समय कहा कि शासन की प्राथमिकताएं ही उनकी प्राथमिकता हैं। उन्होंने पुलिस की तारीफ  करते हुए कहा कि ग्वालियर रेंज में पुलिस कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये अच्छा काम कर रही है। उनका काम पुलिस टीम का मनोबल बढ़ाना और रेंज स्तर पर उनको प्रोत्साहित करना है। सचिन अतुलकर, वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।