अंतरराष्ट्रीय नृत्यांजलि नृत्य प्रतियोगिता में ग्वालियर की हर्षिका जैन प्रथम स्थान जीत

Dec 04 2020

ग्वालियर। अरिहंत नाटक संस्था अरिहंत फिल्म्स जयपुर के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता नृत्याजंलि 2020 आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता जैन शिरोमणि आचार्यश्री विद्या सागर महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित की गई थी। इस ऑल लाइन स्पर्धा में पूरे विश्व से 500 से अधिक प्रतियोगियों ने बढचढकर हिस्सा लिया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि 500 प्रतिभागियों में ग्वालियर मुरार से श्रीमती ज्योति जैन सुनील जैन की पुत्री कु. हर्षिका जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर परिवार एवं समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया। हर्षिका की गुरु तृप्ति जैन 6 नीलांजना डांस एकेडमी 8 ने एक परिवार की तरह उसकी मदद की उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। कु. हर्षिका जैन प्रथम स्थान मिलने पर आयोजक द्वार नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।