कुंए में मिला दो दिन से लापता युवक का शव
Dec 03 2020
ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्रअन्तर्गत निम्बाजी की खोह स्थित एक कुंए में युवक के शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुंए से युवक का शव निकलवाया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि शव निम्बाजी की खोह निवासी जितेन्द्र प्रजापति का है। पुलिस ने जितेन्द्र के परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनात जितेन्द्र प्रजापति के रूप में की। पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र दो दिन से घर से लापता था और दो दिन पूर्व ही उसकी पत्नि ने जनकगंज थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
जितेन्द्र ने कुंए में कूदकर जान दी या फिर वह कुंए में गिर गया यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने युवक के शव की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि युवक ने सुसाइट की है या फिर वह कुंए में गिर गया।
तीन बच्चे हैं मृतक के
मृतक जितेन्द्र की शादी दस साल पहले हुई थी उसके तीन छोटे बच्चे भी है जितेन्द्र के भाई कमल ने बताया कि वह र्इंट के भट्टे पर ठीक-ठाक कमाता था और वह किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









