महिला अकादमी को ब्रायबब्रेंट अकादमी बनाना चाहती हूं-यशोधराराजे सिंधिया

Dec 03 2020

ग्वालियर। मैं डेढ़ वर्ष के बाद गुरुवार को महिला अकादमी देखने के लिये पहुंची हूं। मैं इसे एक ब्रायबेेंट अकादमी बनाना चाहती हूं। पिछले डेढ़ वर्षो में अकादमी की व्यवस्था ठीक नहीं रही है। आपको बताना चाहती हूं एक जमाने में यह बंजर भूमि थी और आज देखिये ओलंपिक में भारतीय टीम में 6 खिलाडिय़ों ने परमजीत कौर के साथ खेलने के लिये गयी थी। पूरे भारत के नाम साथ साथ मध्यप्रदेश और साथ ही ग्वालियर नाम पूरे देश नक्शे पर आ गया था। मैं फिर से इससे ब्रायबेंट अकादमी बनाना चाहती हूं। साथ में एडीजी पवन जैन भी मौजूद रहें।
गुरूवार की सुबह 9.30 बजे मप्र की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया महिला हाकी अकादमी खेल परिसर पहुंची और यहां पर सबसे पहले खिलाडिय़ों छात्राओं से परिचय लिया और पूछा कि आप लोगों को कोई परेशानी तो नहीं है। इस पर खिलाडिय़ों ने भी खुलकर अपना हालचाल बताया है। खेल मंत्री ने निरीक्षण में छात्रावास के आसपास मिली गंदगी पर नाराजगी जताई है। इसके बाद अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली है।
अकादमी के बारे में अधिकारियों से चर्चा की
खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने निरीक्षण के बाद अकादमी के अधिकारियों से पिछले डेढ़ वर्षो में किये गये कार्य और उनकी सफलताओं की समीक्षा की है, बैठक में कई को फटकार मिली है और साथ ही अकादमी के स्तर को सुधारने पर निर्देश दिये है। समीक्षा बैठक में इन्टरनेशनल स्तर की जिम बनाने के लिये निर्देशित किया है इस संबंध अकादमी के अधिकारियों ने जगह देखना शुरू कर दी है और अकादमी की स्ट्रोटर्फ का समय भी पूरा हो गया है इसके बदलने के संबंध में भी चर्चा की गयी।