यातायात व्यवस्था के लिए तलघरों में कराई पार्किंग
Dec 02 2020
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान निगम के अमले द्वारा बुधवार को लश्कर क्षेत्र में विभिन्न तलघरों को खाली कराकर उनमें पार्किंग के लिए रैम्प बनाने की कार्यवाही की।
क्लस्टर अधिकारी सतेन्द्र यादव के निर्देशन में की गई कार्यवाही के दौरान चिटनिस की गोठ में मनोज जैन के तलघर की सीडियां तोडी गई तथा पार्किंग के लिए रैम्प बनाने का समय दिया गया। इसके साथ ही हनुमान नगर फालका बाजार में प्रकाश नारायण रामनारायण के यहां सीडियां तोडी गई तथा पार्किंग के लिए रैम्प बनाने के लिए समय दिया गया। वहीं विपिन गुप्ता को 3 दिन का समय दिया गया। इसके साथ ही अन्य तलघर संचालकों को भी समय दिया गया तथा निर्धारित समय में तलघर बंद कराने के निर्देश दिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









