एड्स के प्रति किया जागरुक

Dec 02 2020

ग्वालियर। शासकीय केआरजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विश्व एड्स जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिवस पर एनएसएस की छात्राओं के द्वारा पोस्टर बनाकर एड्स के प्रति लोगो मे जागरूकता फैलायी। साथ ही छात्राओं ने विषय सबन्धित अपने विचारों का आदान प्रदान किया। यह समस्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ वीणा शुक्ला के मार्गदर्शन में सपन्न हुआ। जिसमें यशी चंद्रा, पूनम पाल, कामिनी, भानुप्रिया, सेजल, निशा, श्रद्धा, सोनिया, आरती, निशा, लक्ष्मी अपने आदि छात्राओं ने अपना योगदान दिया।