अपराध नियंत्रण में संजीवनी साबित हो रही है डायल 100 सेवा: एसपी
Dec 02 2020
ग्वालियर। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में डायल-100 एफ.आर.व्ही. में तैनात पायलेटों की बैठक ली। बैठक में एफ.आर.व्ही. के जोनल हेड दीपक भार्गव ने पुलिस अधीक्षक ग्वालियर का स्वागत किया। एफ.आर.व्ही. के सुचारू संचालन एवं आमजन को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा एफ.आर.व्ही.में तैनात पुलिस स्टाफ को हिदायत दी गई थी। कि किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पीडि़त को सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा एफ.आर.व्ही. में तैनात पायलेटों को उनके द्वारा किये गये कार्य के लिए शाबासी देकर उनका उत्साहवर्धन किया। एवं भविष्य में इसी लगन व मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पायलेटों से उनकी समस्याओं को भी सुना और कहा कि आप लोग अच्छा कार्य करते हैं और इसी प्रकार मेहनत व लगन से अपना कार्य करते रहें। पुलिस अधीक्षक ने एफ.आर.व्ही. के पायलेटों के लिये दुर्घटना बीमा योजना प्रारम्भ करने के लिये भी जोनल हेड भार्गव को निर्देशित किया। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाईटी ग्वालियर के अध्यक्ष संजय कठ्टल के सौजन्य से बुधवार को 14 एफ.आर.व्ही. पायलेटों तथा 5 कन्ट्रोल रूम ग्वालियर में तैनात पुलिस कर्मियों को एसपी ग्वालियर ने प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एफ.आर.व्ही. के जोनल हेड दीपक भार्गव, प्रभारी पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर प्रभाकर पाराशर, प्रभारी सीसीटीव्ही रूम अजय श्रीवास्तव तथा संजय कठ्टल अध्यक्ष एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाईटी ग्वालियर उपस्थित थे।
ग्वालियर जिले में तैनात एफ.आर.व्ही. पायलेटों द्वारा पूरी तत्परता से आमजनता को सहायता पहुंचाई जा रही है। शहर में पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ एफ.आर.व्ही. द्वारा संकटकालीन परिस्थितियों जैसे-वाहन दुर्घटना, मारपीट, आत्महत्या का प्रयास, आगजनी, गुम बालका बालिकाओं के सम्बन्ध में प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









