रोटरी क्लब ने बांटे मास्क कर किया जागरुक

Dec 02 2020

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर द्वारा जि़ला प्रशासन द्वारा कोविड - 19 से बचाव के लिए चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए शहर में 06 जगह जयेन्द्रगंज, फूलबाग, पड़ाव, बस स्टैण्ड, थाटीपुर, एजी ऑफि़स जैसे शहर के प्रमुख मार्गों पर होर्डिंग लगाए हैं ।
इसके अतिरिक्त 01 दिसबर से 07 दिसबर तक प्रतिदिन शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक नि:शुल्क मास्क वितरण किया जायेगा। इसी क्रम में होटल तानसेन तिराहे पर एडीएम रिंकेश वैश्य व डीएसपी नरेश अन्नौटिया की उपस्थिति में नि:शुल्क मास्क वितरित किये गये।