नो पार्किंग के बोर्ड से ही लगी खड़ी पिज़्ज़ा हट की 9 गाडिय़ां जप्त की
Dec 02 2020
ग्वालियर। स्वच्छता अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने गुरुद्वारा एवं डीडी मॉल क्षेत्र में निरीक्षण किया तथा गंदगी पाए जाने पर तत्काल अपने सामने ही अमला लगाकर गंदगी साफ कराई, इसके साथ ही मॉल के पास नो पार्किंग के बोर्ड पर ही खड़ी पिज्जा हट की 9 गाडिय़ां जप्त कराई गई।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत शहर के सभी वार्डों में नियमित निरीक्षण एवं सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त स्वयं प्रतिदिन निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं । इसी के तहत बुधवार को निगमायुक्त ने गुरुद्वारा क्षेत्र में एवं डीडी मॉल के आसपास क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा डीडी मॉल के सामने गंदगी पाए जाने पर दोनों पट्टियों पर स्वयं खड़े होकर सफाई कराई एवं क्षेत्र के दुकानदारों को निर्देश दिए कि सभी अपने अपने आसपास सफाई व्यवस्था रखें और अपनी दुकान के बाहर डस्टबिन रखें गंदगी ना फैलाएं। गौमाता सेल्फी प्वाइंट के पास गंदगी पाए जाने पर सफाई कराई गई। इसके साथ ही गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों से भी आग्रह किया कि सफाई व्यवस्था में सहयोग करें और गुरुद्वारे के आसपास सफाई रखें एवं इस क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए गमले आदि लगाएं।
इसी क्षेत्र में बने पिज्जा हट के शोरूम के बहार लगे नो पार्किंग के बोर्ड पर ही पिज्जा हट की 9 गाडिय़ां रखी हुई थी, जिनके कारण नीचे गंदगी फैली हुई थी निगमायुक्त ने तत्काल मदाखलत अमले से सभी 9 गाडिय़ां जप्त करवाई एवं सफाई कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही क्षेत्र में लगी मूर्तियों की धुलाई कराई गई तथा डिवाइडर धुलवा कर साफ कराए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य समन्वयक अधिकारी प्रेम पचौरी, उपायुक्त स्वास्थ्य सतपाल सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









