जनपद शिक्षा केन्द्र मुरार ग्रामीण में, दिव्यांग खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न

Dec 01 2020

ग्वालियर। आगामी विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद शिक्षा केन्द्र मुरार ग्रामीण में दिव्यांग खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परियोजना समन्वय बी.पी. ठाकुर, एपीसी कृष्ण अग्रवाल (आईईडी), एवं ब्रजेश गुप्ता (पार्षद), कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश दुबे (राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक कल्याण एवं मानवअधिकार काउंसिल ऑफ इण्डिया)विशिष्ट अतिथि के रूप में एपीसी वित्त संजीव श्रीवास्तव, प्रोग्रामर सुनील गुप्ता, एपीसी संगीता राजौरिया (जेण्डर), प्रभारी एपीसी राकेश नायक, बीएसी देवेन्द्र दुबे, प्रभारी बी.आर.सी.सी निरंजन सिंह घुरैया, एमआरसी सीडब्लयूएसएन प्रमुख प्रीति सोनी, ब्रजेश कतरोलिया एवं स्वाती अग्रवाल (महिला विंग राष्ट्रीय समिति सदस्य) उपस्थित रहें। 
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगित में सफल रहे छात्र/छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम मंच संचालन नीतू तोमर, अरविंद सोनी एवं कार्यक्रम प्रबंधन हिम्मत सिंह यादव, निरंजन सिंह गुर्जर एवं अमजद खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद शिक्षा केंद्र मुरार ग्रामीण के लेखपाल श्वेता गर्ग, अमरीश गुप्ता समस्त बीएसी/सीएसी अबिलाख विसरिया, वेदप्रकाश राजावत, अशोक सिंह कुशवाह, बिशन बाथम एमआईएस ज्योति गुप्ता, दीपक शर्मा, हबीब खान एवं मुरार ग्रामीण के समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।