कोरोना काल में ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को हटाया, नर्सिंग स्टाफ ने फूलबाग पर किया विरोध प्रदर्शन

Dec 01 2020

ग्वालियर। कोरोना के समय नर्सिंग स्टाफ को मरीजों की देखभाल के लिए सरकार ने काम में लगाया था। उन लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर मरीजों की सेवा की, लेकिन इसके बाद उन्हें हटा दिया गया। इसके चलते नर्सिंग कर्मचारियों ने फूलबाग चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नर्सिंग कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार को उन्हें परमानेंट करना चाहिए। सरकार का रवैया गैर जिम्मेदार है। सरकार द्वारा कर्मचारियों को हटाने से उनके परिवार के ऊपर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अन्ना समर्थक गांधीवादी संघ राष्ट्रीय संयोजक विष्णुकांत शर्मा ने सरकार से मांग की है कोविड में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को परमानेंट करें अन्यथा अन्ना समर्थक गांधीवादी संघ कोविड कर्मचारियों के साथ आंदोलन करेगी।