पालकी में सवार होकर निकले श्रीजी, तीन दिसंबर को होगा वार्षिक उत्सव का समापन

Dec 01 2020

ग्वालियर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जनक गंज में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से और सादगी के साथ को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मनाया जा रहा है। यह उत्सव 24 नवंबर से प्रारंभ होकर 3 दिसंबर तक चलेगा जिसमें 24 नवंबर को अखंड 1 सप्ताह,26 नवंबर को श्रीजी का मखन श्रंगार दर्शन,27 नवंबर को तुलसी विवाह,28 नवंबर को हरिहर दर्शन, 30 नवंबर को मत्स्या अवतार दर्शन तथा 1 दिसंबर को पालकी यात्रा निकाली गई तथा 3 दिसंबर को प्रसाद वितरण के साथ वार्षिक उत्सव का समापन होगा। 
गौरतलब है कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जनक गंज में हर वर्ष बड़ी ही धूमधाम और सादगी के साथ मनाया जाता है मगर इस बार कोविड-19 के चलते यह उत्सव कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मनाया गया जिसमें उन्हीं भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया जो कि मास्क लगाकर मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। उसी कड़ी में मंगलवार को श्री जी की पालकी यात्रा निकाली गई जिसमें सभी भक्तों को मास्क पहनकर आने की गुजारिश की गई थी ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर से शुरू होगर जनक गंज स्थित चौहान लॉज मैं बने मंदिर पर पूजा अर्चना कर वापस मंदिर लौटी इस यात्रा का जगह-जगह भक्तों ने स्वागत कर अपने परिवार की सुख समृद्धि की दुआ मांगी। मंदिर पहुंचकर श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की आरती की गई जिसमें विशेष तौर पर आज भगवान लक्ष्मी नारायण के गर्भ ग्रह को केले के पेड़ से बने हुए तनों से सजाया गया था।
 मंदिर पहुंचे भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया वही 3 दिसंबर को होने वाले पातल भाजी भंडारे को इस बार कोरोना के चलते निरस्त कर दिया गया है इसकी जगह मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को श्रीजी पर लगाए गए हलवे के भोग का प्रसाद दिया जाएगा हर वर्ष होने वाले पातल भाजी के लिए भक्त पूरे साल इंतजार करते हैं मगर इस बार पातल भाजी भक्तों को नहीं मिल पाएगी।