दिलीप मिश्रा व इंजी.सुरेन्द्र कुशवाह को कोरोना वोरियर्स का सम्मान दिया

Dec 01 2020

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण द्वारा कोरोना काल मे कोरोना वोरियर्स के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिलीप मिश्रा (उपाध्यक्ष मध्यभारत हिंदी साहित्य सभा ग्वालियर) व इंजीनियर सुरेंद्र कुशवाह (जनसंपर्क अधिकारी रेडक्रॉस सोसायटी ग्वालियर) का सम्मान किया गया। रास्ट्र गान प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में बताया कि आज सम्मानित होने वाले कोरोना वॉरियर्स समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवायें देकर कोरोना वोरियर्स के रूप में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहें हैं। आप दोनों का सम्मान फूलमालाओं स्म्रतिचिन्ह व मोतियों की माला पहनाकर  संजय धवन जी गिरीश अग्रवाल प्रदीप लक्षणे व बीके मिश्रा के द्वारा किया गया। 
सम्मनित होने वाले अतिथियों के द्वारा कहा गया कि यह रास्ट्र गान का कार्यक्रम लगभग पिछले 28 माह से चल रहा है जो कि अपने आप मे एक अद्धितीय बात है शाखा समर्पण अपने नाम के हिसाब से समपर्ण भाव से यह कार्य कर रहे हैं। इसके लिए पूरी रास्ट्र गान टीम व शाखा समर्पण की टीम बधाई की पात्र है, हम कामना करते हैं कि ये 2 मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम यूं ही आगे भी अनवरत चलता रहे।  
इस अवसर पर संस्थापक व प्रान्तीय संघठन मंत्री संजय धवन, अध्यक्ष गुलाब प्रजापति, उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव प्रदीप लक्षणे, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र शिवहरे, सहसचिव महेश धीमान, महेश अग्रवाल, सतीश राजोरिया, बसन्त कोडेला, नमन गान्धी व प्रदीप शर्मा, बीके मिश्रा, बीके तिवारी, कमल गुप्ता, पातीराम खोइया विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल के द्वारा किया गया। ग्रीन ग्वालियर क्लीन ग्वालियर व पर्यावरण की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सभी सम्मानित होने वालों को सचिव प्रदीप लक्षणे की ओर से एक-एक नीम का पौधा भी दिया गया। प्रदीप के इस कार्य के लिए उन्हें संस्थापक संजय धवन व गिरीश अग्रवाल व पूरी टीम ने उन्हें बहुत बहुत बधाई दी है। आभार प्रदर्शन संजय धवन के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे के द्वारा दी गयी है।