शासकीय कार्यालयों में हुआ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन

Dec 01 2020

ग्वालियर। शासकीय कार्यालयों के प्रारंभ होने से पूर्व राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के गायन के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं। शासन के आदेश अनुसार हर माह के प्रथम कार्य दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के बाद शासकीय काम की शुरूआत की जाती है। इसी कड़ी में एक दिसम्बर को शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन हुआ। 
मंगलवार एक दिसम्बर को प्रात:10.40 बजे संभाग आयुक्त कार्यालय मोतीमहल ग्वालियर में संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, संभागीय उपायुक्त  आरपी भारती सहित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रीय गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया गया। 
इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में भी एडीएम किशोर कान्याल की उपस्थिति में राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।