गोवंश को बचाने के लिए कांग्रेस विधायक सिकरवार ने दान किया पहला मानदेय

Dec 01 2020

ग्वालियर। कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने गोवंश के संरक्षण और सुरक्षा के लिए पहल की है, उन्होंने अपना पहला मानदेय गौशाला लाल टिपारा को दान किया है। इसके साथ ही प्रदेश में निराश्रित गोवंश के लिए सभी विधायकों से अपना अपना मानदेय दान करने की भी अपील की है। साथ ही कहा कि गोवंश का सरंक्षण केवल सरकार के भरोसे नहीं हो सकता। इसलिए ना केवल विधायक वरन समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आय का 10 प्रतिशत हिस्सा गोवंश के संरक्षण सुरक्षा के लिए आसपास की गौशालाओं में दान करना चाहिए। साथ ही सर्दी के भीषण प्रकोप से गौ माता को बचाने के लिए गुड अजवाइन बाजरे का आटा से बने लड्डू लोगों को अपने आस-पास सड़कों पर गलियों में घूम रही गौ माता को खिलाना चाहिए।
 विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने गौशाला लाल टिपारा मुरार पहुंचकर विवाह की वर्षगांठ के अवसर पर सपत्नी गौभोग लगाया, इस दौरान हरा चारा और गुड़ से बने लड्डू का भोग लगाकर गौ सेवा की साथी  शहर के लोगों से भी अपील की कि वह अपने स्तर पर हर संभव गौवंश के सरंक्षण के लिए प्रयास करें। इस दौरान  उनकी पत्नी श्रीमती शोभा सिंह सिकरवार ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वह पॉलीथिन में किसी भी प्रकार की भोजन सामग्री को बंद करके न फेंके क्योंकि गौमाता पॉलिथीन खाकर मर जाती हैं, इस अवसर पर स्वामी ऋषभदेवानन्द ने गौ संरक्षण के लिए पूरे प्रदेश में क्या योजना बनाई जा सकती है इससे सिकरवार को अवगत कराया इस अवसर पर स्वामी प्रशांतनन्द, पवन जैन, गौशाला प्रभारी राजेंद्र सिंह गुर्जर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।