अवैध हथियारों के दो तस्कर गिरफ्तार
Dec 01 2020
ग्वालियर। अपराध शाखा की टीम ने दो अवैध हथियारों के तस्कर को वरैठा पुल भिण्ड ग्वालियर रोड़ गिरफ्तार कर उनसे आठ पिस्टल 32 बोर की और जिंदा राउण्ड बरामद किये हैं। पुलिस की गिरफ्त में आये अवैध हथियार के कारोबारियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह यह पिस्टल भिण्ड से लेकर आते थे और ग्वालियर तथा आसपास के इलाकों में बीस पच्चीस हजार रुपए में बेच देते थे। पुलिस ने अवैध हथियार के तस्करों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर एवं डीएसपी अपराध विजय भदौरिया ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने दो अवैध हथियारों के तस्करों को आठ पिस्टल मय मैग्जीन और जिंदा राउण्ड के साथ पकड़ा है।
थाना प्रभारी क्राइम दामोदर गुप्ता ने बताया कि अपराध शाखा की टीम को जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हथियारों की सप्लाई करने ग्वालियर में आ रहे है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान वरैठा पुल भिण्ड ग्वालियर रोड़ के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्ति को धरदबोचा। पुलिस ने जब संदिग्धों की तलाशी ली तो पुलिस को उनके पास से 8 देशी पिस्टल 32 बोर की मय मैग्जीन व 02 जिंदा राउण्ड 32 बोर के मिले जिन्हें पुलिस ने जप्त कर अवैध हथियारों के तस्करों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे यह पिस्टलें भिण्ड से लाकर ग्वालियर के आस-पास के क्षेत्र में 20-25 हजार रूपये मे बिक्री करते। क्राइम ब्रांच ग्वालियर द्वारा तस्करों के विरूद्ध थाना क्राइम ब्रांच में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









