एसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दी विदाई
Nov 30 2020
ग्वालियर। सोमवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्हए शाल व श्रीफल देकर विदाई दी गई। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक अपराध विजय भदौरिया एवं रक्षित निरीक्षक रंजीत सिंहके अलावा पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी से कहा की वह स्वयं व परिवार को कोरोना के संक्रमण से बचाए रखें।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण इस प्रकार हैं। उप पुलिस अधीक्षक हेमंत तिवारी, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, सहा.उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रआर. नंदकिशोर दुबे, रामकिशन, रज्जन सिंह, सुरेश श्रीवास्तव।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









