गौशाला में गौमाता को सर्दी से बचाने के लिए आई एक ट्रक त्रिपाल
Nov 30 2020
ग्वालियर। लाल टिपारा स्थित गौशाला एवं मार्क हॉस्पिटल स्थित गौशाला में निवासरत लगभग 8000 गौ माता को सर्दी से बचाने के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने रेडक्रॉस से 2लाख की सहायता से एक ट्रक त्रिपाल गौशाला में भिजवाई।
उल्लेखनीय है कि गौशाला में गौ माता को भीषण सर्दी से बचाने के लिए त्रिपाल एवं गुड व अजवाइन की व्यवस्था करने की अपील पूर्व सेना अध्यक्ष राकेश जादौन एवं अन्य समाजसेवियों द्वारा की गई थी। जिसको लेकर गत दिवस कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने गौशाला का निरीक्षण कर गायों के लिए सर्दी से बचाव के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को देखा तथा तत्काल 2 लाख की व्यवस्था रेडक्रॉस से कर त्रिपाल मंगाने के निर्देश दिए इसके साथ ही गौशाला में अलाव जलाने के लिए भी लकड़ी का इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। जिसको लेकर गौशाला में एक ट्रक त्रिपाल आ गई है। मौके पर पहुंचकर कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह एवं अपर कलेक्टर रिंकेश वैश ने गौशाला त्रिपाल हेतु 2लाख का चेक प्रदान किया।
इस अवसर परराकेश जादौन ने कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह से अपील की कि वह आम जनों से अपील करें की गौशाला में गायों को सर्दी से बचाने के लिए गुड व अजवाइन का सहयोग करें। जिसको लेकर कलेक्टर श्री सिंह ने सबसे पहले स्वयं की ओर से एक कुंटल गुड देने की घोषणा की। उनके साथ ही अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, नगर निगम उपायुक्त डॉ प्रदीप श्रीवास्तव एवं समाजसेवी राकेश नरवरिया ने भी अपनी ओर से एक-एक क्विंटल गुड व 4 किलो अजवाइन देने की घोषणा की। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने आश्वासन दिया कि वह आम जनों से भी अपील करेंगे कि गौशाला में गायों के रखरखाव एवं उन्हें सर्दी से बचाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









