कार्तिकेय मंदिर पर भतों की उमड़ी भीड
Nov 30 2020
ग्वालियर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शहर के प्राचीन भगवान कार्तिकेय मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया और भक्तों ने बारी-बारी से भगवान कार्तिकेय के दर्शन कर पूजा-अर्चना की व घर-परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर भक्तों ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भगवान कार्तिकेय की आराधना की।
सनद रहे कि जीवाजीगंज स्थित भगवान कार्तिकेय का मंदिर काफी प्राचीन है और इस मंदिर के पट कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर साल में एक दिन ही खुलते हैं। यहां स्थानीय भक्तगणों के अलावा दूर-दूर से भक्तगण भगवान कार्तिकेय के दर्शन करने के लिए आते हैं। मंदिर प्रबंधन द्वारा भक्तों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा का पूरा-पूरा याल रखा। व्यवस्था ना बिगड़े इसके लिए मंदिर परिसर में पुलिस बल मौजूद रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









