ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा जैसा हमारा आचरण वैसा ह समाजनिर्मित होता है

Nov 29 2020

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने कहा रात्रि लगभग 11:30 बजे शादी समारोह व क्षेत्र भृमण कर मैं बिना फॉलो पायलट व प्रोटोकॉल के चार शहर नाका, ग्वालियर से गुजर रहा था तब अपनी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सभी वाहनों की सघन जांच कर रहे थे।
इसी प्रक्रिया में मेरे वाहन को भी रोककर जांच की गई जो वाकई एक निष्पक्ष व सराहनीय कार्यवाही थी यह देखकर मेरी अंतरात्मा से आवाज आयी कि इस सर्दी में शहर की सुरक्षा व व्यवस्था के लिए समर्पित निष्ठावान व बिना भेदभाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाए ताकि हम एक सकारात्मक संदेश देकर आने वाली पीढिय़ों को  व्यवस्थित व सुरक्षित वातावरण दे सके।
रविवार को ग्वालियर कंट्रोल रूम जाकर सभी कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला व शॉल पहनाकर सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। साथ ही ग्वालियर पुलिस अधीक्षक महोदय को निर्देशित किया कि यह कार्यवाही ऐसे ही निरन्तर जारी रहे लेकिन किसी आमजन को अनावश्यक परेशान न किया जाए यह भी हमारी जिम्मेदारी रहे।