रक्तदान से किसी की जान बचा जाए ये हमारे लिए बड़े पुण्य का कार्य होगा-डॉ पांडे
Nov 29 2020
ग्वालियर। कोरोना महामारी के संकट में समाज सेवा के हर दौर में निरंतर रक्तदान करते रहना चाहिए। रक्तादान से किसी गरीब परिवार के व्यक्ति की जान बचा जाए ये हमारे लिए बड़े पुण्य का कार्य होगा। रक्तदान एक पुण्य का कार्य है जो मानव सेवा के तहत हर व्यक्ति को समय-समय पर करके किसी अंजनबी की जान को बाचया जा सके। यह बात जे.एएच हस्पीटल कॉलेज के डॉ के के पाण्डे ने रविवार को जैन मिलन क्षेत्रीय क्रं. 2 एवं क्षेत्रीय चिकित्स सेवा समिति के तत्वाधान में प्रसिद्ध समाजसेवी स्वं. पारस गंगवाल एवं राष्ट्रीय संयोजक लालचंद्र जैन की स्मृति पर नई सडक स्थित महावीर कॉम्पलेक्स रक्तदान शिविर में संबोधित करते हुएं कही। उन्होंने कहाकि रक्त की हर बूंद अनमोल होती है और हादसा होने के बाद पीडि़़त व्यक्ति को जरूरत अनुसार खून मिल जाता है तो उसकी जान बचाई जा सकती है इसलिए युवाओं को आगे आकर रक्तदान हमेषा करना चाहिएं। इस मौके वीरेंद्र गंगवाल, प्रषांत गंगवाल, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण गंगवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज छाबड़, क्षेत्रीय सचिव राकेश जैन, सेवा समिति के चैयरमेन संजय जैन, प्रवक्ता सचिन जैन आदि उपस्थित थे।
शिविर में पुरुषो के साथ महिलाओ ने भी आगे आकर रक्तदान किया
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंम भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत उदबोधन क्षेत्रीय क्रमाक 2 के अध्यक्ष नीरज ने व्यक्त किए। इस रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय क्रमाक-2 एवं क्षेत्रीय चिकित्स सेवा समिति ग्वालियर ने प्रसिद्ध समाज सेवी स्वं0 पारस गंगवाल एवं राष्ट्रीय संयोजक की स्मृति में जे.ए.एस हॉस्पीटल कालेज के ब्लड बैंक अधिकारी डॉ के, के पाण्डे के निर्देशन में पूरी डॉक्टर टीम के साथ 51 यूनिट रक्तदान परीक्षण किया गया।
भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय क्रमाक-2 के 51 पदाधिकारी और सदस्यों के साथ रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी आगे आकर रक्तदान में अपनी भागदारी की। डॉक्टरो को स्मृति चिन्ह् चिकित्स सेवा समिति के चैयरमेन संजय गोधा, पंकज छाबड़, सौरभ चांडवाड, अतुल टोंग्या, विक्रम जैन ने दिए। कार्यकम का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज छाबड़ एवं आभार सेवा समिति के चैयरमेन संजय जैन ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









