कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित

Nov 29 2020

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण द्वारा आज कोरोना काल मे कोरोना वोरियर्स के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिलीप मिश्रा उपाध्यक्ष मध्यभारत हिंदी साहित्य सभा ग्वालियर व इंजीनियर सुरेंद्र कुशवाह जनसंपर्क अधिकारी रेडक्रास सोसायटी ग्वालियर का सम्मान किया गया। राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने अपने सबोधन में बताया कि आज समानित होने वाले कोरोना वॉरियर्स समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवायें देकर कोरोना वोरियर्स के रूप में बहुत ही अ'छा कार्य कर रहें हैं। आप दोनों का सम्मान फूलमालाओं स्मृतिचिन्ह व मोतियों की माला पहनाकर संजय धवन, गिरीश अग्रवाल, प्रदीप लक्षणे व बी के मिश्रा के द्वारा किया गया। सम्मानित होने वाले अतिथियों के द्वारा कहा गया कि यह राष्ट्रगान का कार्यक्रम लगभग पिछले 28 माह से चल रहा है जो कि अपने आप मे एक अद्वितीय बात है शाखा समर्पण अपने नाम के हिसाब से समपर्ण भाव से यह कार्य कर रहे हैं। इसके लिए पूरी राष्ट्रगान टीम व शाखा समर्पण की टीम बधाई की पात्र है, हम कामना करते हैं कि ये 2 मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम यूं ही आगे भी अनवरत चलता रहे। इस अवसर पर संस्थापक व प्रान्तीय संघठन मंत्री संजय धवन, अध्यक्ष गुलाब प्रजापति, उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव प्रदीप लक्षणे, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र शिवहरे, सहसचिव महेश धीमान, महेश अग्रवाल, सतीश राजोरिया, बसन्त कोडेला, नमन गान्धी व प्रदीप शर्मा, बी के मिश्रा, बी के तिवारी, कमल गुप्ता, पातीराम खोइया विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल के द्वारा किया गया। 
ग्रीन ग्वालियर लीन ग्वालियर व पर्यावरण की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सभी सम्मानित होने वालों को सचिव प्रदीप लक्षणे की ओर से एक-एक नीम का पौधा भी दिया गया। प्रदीप लक्षणे के इस कार्य के लिए उन्हें संस्थापक संजय धवन व गिरीश अग्रवाल व पूरी टीम ने उन्हें बहुत बहुत बधाई दी है। आभार प्रदर्शन संजय धवन के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे जी के द्वारा दी गयी है।।