युवा मराठी मंच ने 1000 मास्क एवम 200 सेनेटाइजर का वितरण किया

Nov 29 2020

ग्वालियर। युवा मराठी मंच द्वारा रविवार को हनुमान चौराहा  पर 1000 मास्क एवम 200 सेनेटाइजर का वितरण किया गया। साथ ही वहा उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई की कोरोंना काल में जब तक वैक्सिन उपलब्ध नहीं हो जाती तब तक हम सभी नियमित रूप से मास्क पहनेंगे और सेनेटाइजर का उपयोग करेंगे। साथ ही शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे, कार्यक्रम में सभी लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से महाराष्ट्र समाज के सचिव नितिन वालिंबे एवं मंच की और से अध्यक्ष विकास चानदोरकर, मनीष गर्दे, सचिन गोथनकर, आदित्य पित्रे, रवि कल्याणकर, मुकुंद लघाटे, अविनाश कर्पे, पंकज नाफेड, वीरू गोदिया एवम मंच के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच द्वारा आज श्रीराम मंदिर चोराहे पर मास्क एवम सेनेटाइजर का वितरण किया जाएगा।