डायबिटीज में भारत दूसरे स्थान पर: डॉ निरंजन
Nov 29 2020
ग्वालियर। अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एस के गुप्ता की स्मृति में नि:शुल्क डायबिटीज़ जाँच शिविर यूनिक पैथोलॉजी कम्पू ग्वालियर पर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन जीआर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अमित निरंजन के मुख्य अतिथि के रूप मे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मन्जू गुप्ता तथा अध्यक्षता अखिल भारतीय स्वास्थ्य संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ जयवीर भारदाज ने दीप प्रज्वलित कर किया।
डॉ अमित निरंजन ने कहा कि डायबिटीज़ के प्रति लोगों में जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। डायबिटीज़ में विश्व में चीन के बाद भारत का स्थान होना चिंता की बात है। विशिष्ट अतिथिश्रीमती मन्जू गुप्ता ने कहा कि हर महीनेकी 29 तारीख़ को नि:शुल्क डायबिटीज़ जाँच एवं जागरूकता शिविर यूनिक पैथोलॉजी पर लगेगा। आज 216 की डायबिटीज़ जाँच की गई है। विशेष सहयोग डॉ गरिमा गुप्ता ने किया। अंत में दो मिनिट का मौन रख डॉ एस के गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। यह जानकारी डॉ जयवीर भारदाज ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









