कोर्ट में चल रहा है केस, भूमाफिया डंफर लेकर आए निगम कर्मचारी बताकर भर ले गए मटेरियल

Nov 29 2020

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना के अंतर्गत आने वाले आनंद नगर में भूमाफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने सरेआम प्लॉट को खाली कराने के लिए दिन में ही जेसीबी लेकर आ गए। यहां नगर निगम के कर्मचारी बताकर मलबा भर लें गए। रविवार को नवग्रह मंदिर के नजदीक ही अकबर खॉन का एक मकान है, जिसका विवाद कोर्ट में चल रहा है। मकान अवैध होने के कारण कोर्ट के आदेश पर इसका निर्माण गिरा दिया गया था। लेकिर शासकीय दो दिन की छुट्टी का फायदा उठाते हुए कुछ दबंग रविवार की दोपहर में डंफर और जेसीबी के साथ पहुंच गए। जब अकबर खॉन ने इनसे पूछा यहां गाड़ी लेकर क्यों आए हो तो उन्होंने कहा कि रोड़ की सफाई करने के लिए आए हैं। हम नगर निगम से हैं, लेकिन किसी भी गाड़ी पर नगर निगम नहीं लिखा था, ऐसे में अकबर को शक हुआ तो वह दौड़ते हुए बहोड़ापुर थाने पहुंचा। यहां थाने में पहले से ही कुछ लोग बैठे हुए थे, जिन्होंने उसे धमकाया और भगा दिया। माना जा रहा है यह लोग अवैध रेत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जो आनंद नगर में प्लॉट पर कब्जा करने के लिए यहां रेत का स्टॉक करते हैं। वहीं पुलिस ने भी अकबर खॉन को यह कहकर वापस लौटा दिया कि इन लोगों से उलझना तुम्हें महंगा पड़ सकता।