गरीब परिवार की बेटी को रोजगार उपलब्ध कराने में मदद की नवजीवन पुलिस फोर्स सहायता ग्रुप ने

Nov 29 2020

ग्वालियर। नवजीवन पुलिस फोर्स सहायता ग्रुप के द्वारा बिना मां की बच्ची को रोजगार उपलब्ध कराया गया, जब बच्ची  के द्वारा ग्रुप से मदद मांगी गई। बच्ची ने बताया कि उसकी आर्थिक हालत बहुत खराब है, घर  में एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। छोटे भाई की तबीयत खराब है, बहन छोटी पढ़ाई कर रही है। घर में बुजुर्ग दादी शादियों में पूरी बनाती हैं। जिससे उन लोगों का खाने पीने का खर्चा बड़ी मुश्किल से चल पाता है। लॉकडाउन के चक्कर में शादियां कम होने लगी एवं बुजुर्ग दादी को काम कम मिलने लगा। तो इस परिवार को खाने पीने की समस्या आने लगी। जब ग्रुप के सदस्यों को मालूम पड़ा कि बच्ची सिलाई में निपुण है। तो उसके लिए ट्रेकसूट बनाने की मशीन दिलवाई गई। अब इस मशीन से बच्ची ट्रेकसूट के अपर व लोअर बनाएगी। जिससे घर का खर्चा चलाएगी। अब उसको रोजी रोटी के लिए मुंह नहीं ताकना पड़ेगा। ट्रेकसूट बनाने की मशीन पाकर बच्ची के चेहरे पर बहुत ज्यादा खुशी आ गई। जिसमें ग्रुप के द्वारा अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी ग्रुप के द्वारा उठाया जाता है।