फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ग्वालियर आये, संत रामप्रसाद से लिया आशीर्वाद

Nov 29 2020

ग्वालियर। हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता फिल्म कलाकार राजपाल यादव अपनी भतीजी की सगाई समारोह में शामिल होने ग्वालियर पहुँचे। इस दौरान वे लक्ष्मीगंज स्थित रामद्वारा भी पहुँचे एवं सत्संग के लिए बड़ोदा से आये अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रमुख संत एवं ओजस्वी वक्ता रामप्रसाद महाराज के दर्शन किये एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। राजपाल यादव ने रामद्वारा स्थित संत समाधि के भी दर्शन किये।