सफाई व्यवस्था का का निरीक्षण करने निकले निगम आयुक्त
Nov 29 2020
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने रविवार सुबह बहोड़ापुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बहोड़ापुर कलारी के पास पानी के पाउच एवं अन्य गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलारी संचालक पर 5000 का जुर्माना लगाया।
निगम आयुक्त द्वारा किए गए सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य सतपाल सिंह चौहान, क्लस्टर अधिकारी महेंद्र अग्रवाल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अजय ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बहोड़ापुर क्षेत्र में रोड किनारे खड़े ठेले वालों के आसपास भी गंदगी पाई गई। जिसको लेकर निगमायुक्त ने 9 ठेले वालों से 200-200 जुर्माना वसूल किया गया इसके साथ ही सभी को हिदायत दी कि गंदगी सड़क पर ना फैलाएं। वही मौके पर एक सफाई कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत मिलने पर निगमायुक्त ने संबंधित सफाई कर्मचारी को तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









