रुचि और अनिका बनीं दीवाली क्वीन

Nov 28 2020

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति ने दीवाली मिलन समारोह का ऑनलाइन आयोजन किया जिसमे सभी सदस्यों ने एक दुसरे को शुभकामनायें दी और आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की इस कार्यक्रम का संचालन संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल एवं रश्मि अग्रवाल ने किया। 
साथ ही दीप संग दीपावली के रिजल्ट इस प्रतियोगिता की जज प्राइड ऑफ मध्य प्रदेश और मिसेस इंडिया 2018 पूनम सप्रा द्वारा घोषित किये गए जिसमे ग्रुप ए में दीवाली क्वीन अनिका अग्रवाल रहीं और प्रथम सिद्धि सूरी, द्वितीय जाह्नवी अग्रवाल, तृतीय याति अग्रवाल रहीं। साथ ही ग्रुप दो में क्वीन रूचि अग्रवाल रहीं प्रथम तारा शाह और द्वितीय नाइजीरिया से उपासना शर्मा तृतीय चंचल कुचिया रहीं। साथ ही ग्रुप ए- में प्रथम सीमाबंसल द्वितीय नीतू गोयल और तृतीय बबिता गुप्ता रहीं इसी के साथ ग्रुप बालिका वर्ग के लिए में प्रथम प्रियांशी अग्रवाल द्वितीय ऋषभी जैन और तृतीय प्रियंका अग्रवाल रहीं इस कार्यक्रम की संयोजिका नीलम अग्रवाल रहीं।