कपड़े की दुकान में आग, तीन लाख का नुकसान

Nov 28 2020

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर के सुभाष नगर में कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड़ के कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान में रखे रेडीमेंट कपड़े जलकर खाक हो गए। दुकान में आग लगने से करीब तीन लाख रुपए का नुकसान होना बताया गया है।
हजीरा थाना पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दुकान मालिक शुक्रवार रात 8 बजे दुकान बंद करके घर चले गए। रात करीब 3 बजे दुकान से तेज-तेज धुआं उठने लगा। दुकान के ऊपर रहने वालों को जब घुटन होने लगी तो उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो दुकान से बहुत ज्यादा धुंआं निकल रहा था। थोड़ी ही देर में दुकान के अंदर से आग की लंबी-लंबी लपटें उठने लगी। आग की लपटें देख मौके पर हड़कंप मच गया। आग की लपटें देख दुकान के ऊपर रहने वाले लोग लोग तेजी से उतरकर घरों से बाहर आग गए। वहीं कॉलोनीवासियों ने आग की तेज लपटें देख पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को फोन किया। मौके पर पहुंची दमकर ने कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। 
दो गाडिय़ों से पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी का पानी खत्म होने लगा तो मौके पर तत्काल दूसरी गाड़ी मंगाई गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दो गाड़ी पानी डालकर आग को बुझाया। पुलिस ने बतायाा कि आग शार्ट सर्किट के दुकान में आग लगी थी। आग से व्यापारी को करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हो गया। साथ ही दुकान भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।