सेन्ट्रो कार से पकड़ी हजारों की अवैध शराब, दो आरोपी दबोचे

Nov 28 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम सतेन्द्र सिंह तोमर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ की जा रही है। क्राईम ब्राच ने अवैध रूप से शराब का विक्रय करने और उसे यहां से वहां खपाने के आरोपियों की धरपकड़ का अभियान जोर-शोर से चलाया है।  इसी अभियान के तहत क्राइम बांच को सूचना मिली थी कि एक सेन्ट्रो कार में अवैध रूप से शराब लाई जा रही है।
इसी सूचना पर उप निरीक्षक क्राइम ब्रांच सुरजीत सिंह परमार के नेतृत्व में एक टीम द्वारा जब माधवराव सिंधिया चौराहे पर एक सेन्ट्रो कार को रोका तो उसके चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने कुछ ही दूरी पर कार को रोक लिया। कार की जब तलाशी ली तो उसमें 10 पेटी अंग्रेजी शराब और 11 बोतल देशी शराब जिसकी बाजार में कीमत 65 हजार रुपए बताई गई है, बरामद की। उप निरीक्षक श्री परमार ने बताया कि आरोपी कार में पीछे की सीट के नीचे एक खुपिया बॉस बनाए हुए थे जिसमें यह शराब मिली। पुलिस ने दो आरोपियों को शराब के साथ गिरतार कर आबकारी एट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। संभवत: इनसे और भी सुराग मिल सकते हैं।