सी.सी. रोड निर्माण के लिए विधायक डॉ. सिकरवार ने किया भूमिपूजन

Nov 28 2020

ग्वालियर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 59 के अन्तर्गत आने वाले लभेडपुरा नाकाचन्द्रवदनी मुख्य मार्ग से बडे पुल नाकाचन्द्रवदनी तक सी.सी. रोड निर्माण के लिए शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने भूमिपूजन किया। खस्ताहाल इस मार्ग पर सीमेन्ट कॉक्रींट सड़क बनाये जाने की मांग जनता द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी। इस सड़क के निर्माण होने से राहगीरों को होने वाली दिक्कत से निजात मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुये विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र का विकास व प्रगति मेरा पहला लक्ष्य रहा है और इसी लक्ष्य को आधार मानकर आगे भी काम जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान एक निर्धारित समय सीमा में हो इस दिषा में हर संभव प्रयास किये जायेंगे। डॉ. सिकरवार ने कहा कि आमजन की मांग, सुझाव पर विकास कार्यो को गति प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम में अवधेष कौरव, प्रमोद जैन, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, महेश कुषवाह, बृजेष पाठक, आशीश साहू, सुरेन्द्र साहू, मयंक झा, अंकित कठठ्ल, भुवनेश सारस्वत, विनोद साहू, देवेन्द्र सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।